Hanuman Chalisa

उम्र लंबी करता है काला अमरूद, जानिए क्यों कहते हैं इसे 'काला बादशाह'

Webdunia
Black Guava
 

- राजश्री कासलीवाल
 
क्या आपने कभी काले रंग का अमरूद देखा है? जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं काले रंग के अमरूद की ही। हरे, लाल अमरूद तो हम सभी ने खाएं है, लेकिन कहा जाता है कि काला अमरूद इनसे भी ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट है। बिहार का यह 'काला अमरूद' (Black Guava) आजकल चर्चा में है।  
 
गरीब तबकों में कुपोषण अधिक होता है, अत: आम अमरूद को गरीबों का सेब भी कहा जाता है। आम तौर पर अमरूद 30 रुपए से 50 रुपए किलो तक बाजार में आसानी से मिल जाता है। उत्तरप्रदेश के मलीहाबाद के किसानों ने आम जैसी मिठास वाला अमरूद इजाद किया है। और इसको नाम दिया है काला बादशाह, क्योंकि इस अमरूद का रंग काला है। यह मिठास में आम अमरूद से डेढ़ गुना ज्यादा होने से कारण इसे अमरूदों का बादशाह माना गया है। 
 
उत्तरप्रदेश का मलीहाबाद यूं तो आमों के लिए मशहूर है, लेकिन दुर्मट मिट्टी में तेजी से उगने वाले ये मीठे काले अमरूद इसकी खासियत के चलते यह खास लोगों की पसंद बना हुआ है। इसकी कीमत अन्य अमरूदों के मुकाबले 2-3 गुना ज्यादा है। कहते हैं कि एक बार इसको चखेंगे तो इसका स्‍वाद उम्रभर याद रहेगा। माना जा रहा है कि यह काला अमरूद उम्र लंबी करता है। 
 
काले अमरूद का सेवन जहां पौष्टिक तत्वों की कमी दूर करने में कारगर है, वहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है जो बुढ़ापा आने से रोकती है। काले अमरूद खाने से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। ऐसे में अगर इस काले अमरूद का सेवन शुरू कर दें तो शरीर के कई पौष्टिक तत्वों की कमी दूर हो जाएगी। भागलपुर क्षेत्र में यह काफी मात्रा में उगाया जा रहा है। काले अमरूद के पेड़, पौधे, पत्तियां, फूल सभी हल्के काले रंग के होते हैं। यहां तक कि जो अमरूद के फल प्राप्त होते है वह भी काले ही होते हैं।

ALSO READ: आलूबुखारा : रसीले फल के Health Benefits आपको चकित कर देंगे

ALSO READ: हल्दी के 25 Health & Beauty Benefits, जानकर रह जाएंगे दंग
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

अगला लेख