Hanuman Chalisa

गर्मियों में इन 5 तरीकों से नहाएंगे तो पूरा दिन महकते रहेंगे आप

Webdunia
गर्मियों के मौसम में बार-बार नहाने का मन करता है। इस मौसम में पसीना व पसीना की बदबू जैसी परेशानी बनी रहती है। हम आपको बता रहे हैं नहाने के ऐसे 5 तरीके जो इन समस्याओं को दूर करने के साथ ही पूरा दिन आपके शरीर को महकते रहने में मदद करेंगे -
 
1 नीम बाथ - अगर आप गर्मी में त्वचा से संबंधित समस्याएं महसूस कर रहे हैं, तो यह बाथ आपके लिए उपयोगी है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है, जिनके शरीर पर फोड़े-फुंसी जैसी समसयाएं होती हैं। इसके लिए नीम व पुदीने की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा करके उस पानी से नहाएं।
 
2 रोज बाथ - दिन भर बेहद खुशबूदार बने रहने के लिए इस मौसम में देसी गुलाब से नहाने का मजा ही कुछ और है। पांच-छह देसी गुलाब के पत्तों को एक मग पानी में मिलाकर रखें। सादे पानी से नहाने के बाद गुलाब के पत्तों वाले पानी से नहाएं। इससे दिन भर गुलाब की खुशबू आती रहती है।
 
3 जैस्मिन बाथ - चमेली के फूलों को बाथ टब में डालकर रखें और इस पानी से नहाएं। यह बाथ न केवल आपको दिनभर तरोताजा बनए रखेगा, बल्कि मानसिक और शारीरिक तनाव को भी दूर करेगा।
 
4 डियो बाथ - यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिनके शरीर से गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा पसीने की बदबू आती है। पसीने के दुर्गंध से बचने के लिए एक बाल्टी पानी में नमक व एक चम्मच डियो मिलाकर इस पानी से नहाएं। इससे ताजगीभरा अहसास होता है। साथ ही दिन भर बॉडी से एक भीनी-भीनी सी खुशबू आती है।
 
5 आरोमा बाथ - आरोमा थैरेपी बाथ भी गर्मी में एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदों को अपने बाथ टब में या बाल्टी में डालें और उस पानी से स्नान कीजिए। आप कोई भी हल्का भीना फ्लेवर ले सकते हैं जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख