Biodata Maker

Summer Skin Care Tips : गर्मी में 4 तरह से करें त्वचा की देखभाल

Webdunia
गर्मी के मौसम में त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। केयर नहीं करने पर वह झुलस सकती है। सूरज के सीधे संपर्क में आने पर बॉडी पर सीधे-सीधे टैनिंग होने लगती है। तो कई बार पसीना मुंह पर जम जाता है जिससे भी चेहरे की रंगत उड़ जाती है। तो कई बार चेहरे पर फुंसियां भी हो जाती है। आइए जानते हैं -  

स्किन को साफ करें - अगर आप धूप में घूम रहे हैं तो त्वचा की केयर करने की अधिक जरूरत है। ताकि चेहरे पर जमा पसीने और तेल को हटाया जा सके। इन दिनों में त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और मुंहासे चेहरे पर बहुत जल्‍दी हो जाते हैं। ऐसे में सामान्‍य मॉइस्‍चराइजर ही लगाना चाहिए। कि छिद्र बंद नहीं हो।

टोनर का करें इस्तेमाल  - यह त्वचा की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें फ्रेशनर और एस्ट्रिंजेंट टोनर होता है जो त्वचा की देखभाल में अहम भूमिका निभाता है। यह टोनर नॉर्मल बैलेंस को रिस्टोर करते हैं। स्किन की सरफेस पर ब्‍लड सर्कुलेशन होने से स्किन एकदम साफ रहती है और ग्लो बढ़ता है।

विटामिन सी को डाइट में जोड़े - विटामिन सी सेहत के बेहद जरूर होता है। साथ ही यह सुंदरता के लिए भी जरूरी है। भरपूर पोषण होने पर स्किन, बाल, आंखे, बॉडी फिगर सबकुछ मेंटेन रहता है। विटामिन-सी एसेंशियल सामग्री में आता है। साथ ही इसका सेवन करने से एंटी एजिंग का भी काम हो जाता है। दरअसल, विटामिन सी स्वस्थ कोलेजन और स्किन टिश्यू को मेंटेन करने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

बॉडी स्‍पेक्‍ट्रम वाली सनस्क्रीन लगाएं - दरअसल, इस प्रकार की क्रीम यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों से स्किन को बचाती है। साथ ही धूप के संपर्क में आने पर सनटैन, सन बर्न से बचाती है। दरअसल, सूरज की पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने पर लंबे वक्त तक स्किन पर प्रभाव पड़ता है। जिससे चेहरे पर धब्बे भी हो जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी: धर्म, संस्कृति और राजनीति के अद्वितीय साम्राज्य निर्माता Chhatrapati Shivaji Maharaj

भारतीयता के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार है परिवार

अम्मा की अंतिम विदाई, मौत से पहला साक्षात्कार

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

अगला लेख