हरिद्वार कुंभ : सरकारी बसों में महिलाएं कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (19:31 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाकुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर हरिद्वार आने वाली प्रदेश की महिलाओं को राज्य परिवहन की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। सरकार ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

सरकार की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर महाकुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्वों पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की नि:शुल्क सुविधा रहेगी।

इन दिनों हरिद्वार महाकुंभ के लिए बड़ी तादाद में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। यहां गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी हरिद्वार गुंजायमान हो रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्णागिरी मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी बसों में आवागमन की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अमरनाथ गुफा में कैसे बनकर निश्‍चित समय में गायब हो जाता है शिवलिंग

वरुथिनी एकादशी 2025: जानें इस व्रत की 10 महत्वपूर्ण बातें...

पूर्णिमा वाला वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में सबसे पहले कहां जाएं, जानिए यात्रा का रूट

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

सभी देखें

धर्म संसार

24 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

रामायण से लेकर महाभारत तक के भगवान परशुरामजी के 8 किस्से

बाबा नीम करोली के अनुसार धन कमाने के बाद भी निर्धन रहते हैं ये लोग

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, कर लें 5 उपाय, होगी धन की वर्षा

अगला लेख
More