suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरु अध्यात्म की ज्योति हैं, गुरु हैं चारों धाम...अपने गुरु का खास अंदाज में करें सम्मान, भेजें ये विशेष शुभकामना सन्देश

Advertiesment
गुरु पूर्णिमा 2025
guru purnima wishes in hindi: भारत में हमेशा से गुरु-शिष्य परंपरा को अत्यधिक महत्व दिया गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है, "गुरु बिन ज्ञान न होता"। गुरु न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। वे हमारे मार्गदर्शक होते हैं, जो अँधेरे में उजाला दिखाते हैं और हमें सही राह पर चलना सिखाते हैं। ऐसे में, अपने जीवन के उस खास गुरु का सम्मान करना बेहद ज़रूरी हो जाता है, जिन्होंने आपके जीवन को संवारा है। हर साल गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन महर्षि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में भी जाना जाता है, जिन्होंने महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

गुरु पूर्णिमा के लिए खास कोट्स और विशेज:
अपने गुरु को भेजने के लिए कुछ प्रेरणादायक कोट्स और शुभकामनाएँ:

गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधें, गुरु बिन बढ़े न शान।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु को सिर राखिये, चलिये आज्ञा माहिं,
कहैं कबीर ता दास को, तीन लोकों भय नाहिं।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम।
गुरु का ज्ञान अनमोल है, सबसे ऊंचा स्थान।
गुरु बिना इस दुनिया में, अधूरा हर इंसान।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिलै न मोक्ष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटै न दोष।।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार।
श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाए संस्कार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
Happy Guru Purnima

गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।
जों बिरंचि संकर सम होई।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
Happy Guru Purnima

जीवन की हर मुश्किल में समाधान दिखाते हैं आप
नहीं सूझता जब कुछ तब याद आते हैं आप
धन्य हो गया जीवन मेरा, बन गए मेरे गुरु जो आप।
Happy Guru Purnima

शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते, शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मिटें न दोष।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश इन 4 राशियों के लिए है बेहद शुभ, देखिए क्या आपकी राशि को मिलेगा लाभ!