Hanuman Chalisa

गुजरात के सूरत में जाली नोट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (17:26 IST)
Fake currency note factory busted: गुजरात के सूरत शहर में जाली नोट (Fake currency) बनाने वाली एक फैक्टरी (factory) का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह फैक्टरी कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री करने वाले एक स्टोर के कार्यालय में चल रही थी।
 
वेब सीरीज 'फर्जी' से प्रेरित थे आरोपी : पुलिस उपायुक्त राजदीप नकुम ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर वेब सीरीज 'फर्जी' से प्रेरित थे। वेब सीरीज 'फर्जी' में एक छोटे-मोटे ठग को दिखाया गया है, जो नकली नोट बनाकर अमीर बन जाता है। सूरत पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अधिकारियों ने शनिवार को सरथाणा इलाके में कार्यालय पर छापा मारा और 1.20 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

ALSO READ: कुशीनगर में जाली नोट के कारोबार में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार
 
व्यावसायिक इमारत के परिसर में छाप रहे थे नोट : पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक चौथे आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपियों ने कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री का व्यवसाय चलाने की आड़ में एक व्यावसायिक इमारत में कार्यालय किराए पर लिया था लेकिन वे कथित तौर पर परिसर में जाली नोट छाप रहे थे।

ALSO READ: नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार
 
एसओजी टीम ने कार्यालय और वहां काम करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी और जब तीनों आरोपी वहां जाली नोट छापने के लिए मिले तो छापेमारी की गई। पुलिस ने विज्ञप्ति में कहा कि पुष्ट सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्यालय पर छापा मारा और राहुल चौहान, पवन बनोडे और भावेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया तथा जाली नोटों की एक छोटी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। उन्होंने 1.20 लाख रुपए मूल्य के एफआईसीएन और मुद्रण उपकरण जैसे फॉयल पेपर, रंगीन प्रिंटर, प्रिंटिंग स्याही, लेमिनेशन मशीन आदि बरामद किए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तें, संसद मार्च से पहले आंदोलन में आया बड़ा मोड़

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

अगला लेख