Hanuman Chalisa

हार्दिक सीडी कांड में बड़ा खुलासा

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (16:49 IST)
गांधीनगर। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के सहयोगियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें फंसाने के लिए राज्य में सत्तारुढ़ भाजपा ने उनकी 22 तथा पाटीदार आंदोलन से जुड़े अन्य लोगों के 30 समेत कुल मिलाकर 52 बनावटी सेक्स सीडी तैयार कराई हैं।
        
हार्दिक के करीबी पास नेता दिनेश बांभणिया ने अन्य नेताओं के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक युवती जल्द ही पास नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा सकती है और इसके लिए भी एक सौदेबाजी हुई है। भाजपा हार्दिक की हालत भी नारायण साई (दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद स्वयंभू धर्मगुरू आसाराम बापू का बेटा, जो स्वयं भी ऐसे ही आरोप में सूरत की जेल में बंद हैं) जैसा करना चाहती है।
       
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी के इशारे पर तथा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जानकारी में यह पूरा षड्यंत्र पाटीदार आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचा गया है। इसमें कई पुलिस अधिकारियों की भी मिलीभगत है। इसके लिए सूरत निवासी पाटीदार युवक विपुल मेदपरा और उद्योगपति विमल पटेल (जिसने हाल में भाजपा में शामिल होने के लिए पास नेता नरेन्द्र पटेल को कथित तौर पर दस लाख रुपए दिए थे) में 40 करोड़ की सौदेबाजी हुई है। विपुल के घर पर तीन दिनों से पुलिस बिठा दी गई है और वह गायब है। किसी पायल नाम की युवती के साथ ऐसी सौदेबाजी भी हुई है कि वह हार्दिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराएगी। 
        
दिनेश ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सेक्स सीडी बनावटी ढंग से विदेश में बनाई गई है। वह गुजरात में इस मामले में मुकदमा या शिकायत दर्ज कर न्याय की उम्मीद नहीं करते और इसीलिए ऐसा नहीं किया गया है। वह जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दो दिन में वह और सबूत पेश करेंगे। 
 
ज्ञातव्य है कि सोशल मीडिया में हाल में हार्दिकी कुल पांच सेक्स सीडी जारी हुई थी। उन्होंने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया था। कांग्रेस ने भी हार्दिक का बचाव किया था, जबकि भाजपा ने हार्दिक को इस मामले में अदालत जाकर अपनी मासूमियत साबित करने की चुनौती दी थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख