चुनाव प्रचार करने आए सचिन पायलट का राजस्थानी समुदाय ने किया विरोध

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (16:26 IST)
सूरत। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट का गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान उनके गृहराज्य राजस्थान के लोगों के ही कथित विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि पटेल ने विरोध करने वाले लोगों को भाजपा कार्यकर्ता करार दिया।
 
कांग्रेस के डोर-टू-डोर अभियान के तहत यहां भाजपा के कब्जे वाले सूरत पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कैलाशनगर में श्री पायलट जब विजय वल्लभ चौक के पास अन्य पार्टी नेताओं के साथ पैदल प्रयार कर रहे थे तभी राजस्थान युवा मंच के बैनर तले जुटे लोगों के समूह ने वापस जाओ वापस जाओ तथा मुर्दाबाद के नारे लगाए और अपनी काली टी शर्ट लहरा कर उनका विरोध जताया। 
 
उन्होंने कुछ हस्तलिखित पर्चे भी पायलट के ऊपर फेंक दिए जिनमें राजस्थान में कांग्रेस के शासन में कोई विकास नहीं होने की बात कही गयी थी। उनके गुजरात में वोट मांगने के अधिकार पर भी सवाल खडे किये गये थे। बाद में पायलट ने दावा किया के विरोध करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता थे जो हमे उत्तेजित करना चाहते पर हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More