Hanuman Chalisa

गुजरात में भाजपा की मुसीबत, 35 की सास और 60 की बहू...

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (16:15 IST)
गोधरा (गुजरात)। गुजरात के कालोल विधानसभा सीट पर '35 साल की सास और 50 साल की बहू' के कथित झगड़े से हलाकान भाजपा सांसद प्रभातसिंह चौहान ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर टिकट पाने वाली पुत्रवधू और अपने बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उम्मीदवार बदलने की मांग कर डाली।
 
पंचमहाल लोकसभा सीट के आदिवासी सांसद चौहान ने अपने ही संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली कालोल सीट के लिए अपनी चौथी पत्नी 35 साल की रंगेश्वरी चौहान के लिए टिकट की मांग की थी पर शुक्रवार को जारी टिकटों की पांचवीं सूची में भाजपा ने यहां से उनके बेटे प्रवीणसिंह चौहान की 50 साल की पत्नी सुमनबेन को उम्मीदवार बना दिया।
 
फिर क्या था घर का झगड़ा बाहर आ गया और रंगेश्वरी ने एक फेसबुक पोस्ट (जिसे बाद में हटा लिया गया) कर अपने पति को बहू के लिए प्रचार कर दिखाने की चुनौती तक दे डाली। रंगेश्वरी कहती हैं कि वह बेहतर उम्मीदवार हो सकती हैं, उनकी बहू का तो स्थानीय वोटर लिस्ट में नाम तक नहीं है। उधर सुमनबेन का कहना है कि वह चुनाव जीतकर दिखाएंगी।
 
चौहान पहले कांग्रेस में थे और बाद में भाजपा में आए थे। उनके पुत्र ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था और अभी कुछ ही समय पहले वह वापस पार्टी में लौटे थे।
 
चौहान ने शाह को लिखे पत्र में अपने लंबे राजनीतिक जीवन तथा कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने की परिस्थितियों और इसके बाद क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव बढ़ने की चर्चा की है तथा अपने बेटे के शराब के धंधे में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
 
उन्होंने लिखा है कि प्रवीण और सुमनबेन दोनों जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने उम्मीदवार बदलने की मांग की है। उन्होंने इस बात पर दु:ख व्यक्त किया है कि टिकट के बारे में उनसे सलाह नहीं ली गई और चेतावनी दी है कि इस सीट और बगल की गोधरा सीट पर भाजपा हार जाएगी और इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकेगा। बताया जाता है कि रंगेश्वरी निर्दलीय उम्मीवारी करने के लिए भी आमादा हैं।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात के एक और सांसद लीलाधर वाघेला ने डीसा सीट पर अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी दी है। डीसा के लिए प्रत्याशी की अभी घोषणा नहीं की गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

60 सेकेंड में 2 भीषण भूकंप: वेनेजुएला के कई शहर मलबे में तब्दील, हजारों के दबे होने की आशंका!

राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से बवाल, महामंडलेश्वर ने 5 लाख इनाम का किया ऐलान

पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान: यह नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने

झारखंड को मिलेगी बिजली की बड़ी सौगात, CM हेमंत सोरेन करेंगे 3 नए ग्रिड सबस्टेशनों का उद्घाटन

सायबर सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने की जरूरत, हर नागरिक बने डिजिटली जागरूक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख