Hanuman Chalisa

कांग्रेस को झटका, अल्पेश ठाकोर का विरोध, बैठक छोड़ी...

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (17:25 IST)
पाटन। कांग्रेस में कुछ ही समय पहले शामिल हुए ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर को गुरुवार को उत्तर गुजरात के पाटन जिले में पार्टी की एक स्थानीय बैठक में कथित तौर पर विरोध का सामना करना पड़ा और इसके चलते वह बीच में ही बैठक छोड़ निकल गए। 
 
विधानसभा चुनाव की गहमागमी के बीच अन्य पिछड़ी जाति वर्ग के युवा नेता अल्पेश सिद्धपुर में कांग्रेस की एक बैठक में भाग ले रहे थे। इस दौरान कथित तौर पर उनकी इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी से नाराज स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका कड़ा प्रतिवाद किया। पहले तो अल्पेश ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया पर जब उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी तो वह अचानक बैठक के बीच से ही निकल पड़े।
 
बताया जा रहा है कि अल्पेश अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) की बहुलता वाले उत्तर गुजरात की किसी सीट से कांग्रेस का टिकट चाहते हैं। सिद्धपुर सीट पर पिछली बार कांग्रेस के बलवंतसिंह राजपूत जीते थे जो इस साल जुलाई में भाजपा में शामिल हो गए थे। अल्पेश की नजर इस सीट पर भी बताई जा रही है। आज वह पाटन जिले के तीन तालुका के दौरे के क्रम में सिद्धपुर पहुंचे थे। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

अगला लेख