Festival Posters

'आप' के पास चुनाव लड़ने के लिए एक रुपया भी नहीं

Webdunia
सोमवार, 9 जनवरी 2017 (13:13 IST)
पणजी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उनकी पार्टी के पास पैसे नहीं हैं। 
केजरीवाल ने रविवार को यहां मापुसा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास एक भी रुपया नहीं है। हमारे बैंक खाते खाली हैं। हम दिल्ली में पिछले दो वर्षों से सत्ता में हैं और चाहते तो खूब पैसा बना सकते थे।
 
उन्होंने महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आप पार्टी ही ईमानदार है और अन्य राजनीतिक पार्टियां बेइमान हैं। आप तथा अन्य पार्टियों में खास अंतर है और भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी आंतरिक बैठक में कहा था कि आप के नेता इमानदार हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी को ही वोट देगी तथा पार्टी 28 से 32 सीटें हासिल करेगी। राज्य में चार फरवरी को चुनाव होने हैं और पार्टी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। (वार्ता)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

अयोध्या में रामनवमी की धूम, सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुई रामनगरी

जोजिला दर्रे पर वाहन पर हिमस्खलन से 6 की मौत, 5 घायल, बचाव अभियान जारी

UP के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल

Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए

अगला लेख