Hanuman Chalisa

World Sparrow Day 2023 : विश्व गौरैया दिवस 2023 कब है? जानें इतिहास और क्यों जरूरी है मनाना?

Webdunia
Sparrow

World Sparrow Day 2023: क्या है theme और कैसे गौरैया की संरक्षण करें
 
- ईशु शर्मा 
 
अगर आपकी सुबह की शुरुआत गौरैया की चहचहाहट से हो तो पूरा दिन बहुत सुहावना लगता है पर आज के ज़माने में बड़े शहर में गौरैया का मिलना लगभग असंभव है और साथ ही गांव में भी इनकी प्रजाति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है।

गौरैया हमारे पर्यावरण और हमारे जीवन के लिए बहुत ज़रूरी है, इसलिए इनकी रक्षा करना हमारा मानव अधिकार है। इसी महत्व को समझते हुए विश्व भर में हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि पहला विश्व गौरैया दिवस 2010 में मनाया गया था।
 
चलिए जानते हैं कि कैसे इस दिन की शुरुआत हुई और हमारे जीवन में गौरैया का क्या महत्व हैं....
 
क्या है विश्व गौरैया दिवस का इतिहास? 
 
गौरैया दिवस की शुरुआत नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया (Forever Society of India) और फ्रांस के ईको-एसवाईएस एक्शन (Ecco-SYS Action Foundation of France) के द्वारा की गई थी, जिसमें और भी कई संस्थाएं शामिल हुई। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच घरेलू गौरैया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि लोग इनके महत्व को जान पाएं और इनकी प्रजाति को विलुप्त होने से बचा सकें। 
 
क्या हैं विश्व गौरैया दिवस 2023 की थीम?
 
विश्व गौरैया दिवस की थीम 'आई लव स्पैरो' (I Love Sparrow) निर्धारित की गई है और हर साल इसकी थीम चेंज नहीं की जाती है। विश्व गौरैया दिवस की थीम 2010 से निर्धारित है और इनकी थीम को कभी बदला नहीं गया है। 
 
Sparrow Bird 
 

क्यों जरूरी है मनाना : कैसे करें गौरैया का संरक्षण?
 
1. गौरैया के लिए घर की छत, बाउंड्री या खुले आंगन में उनके लिए साफ पानी और दाने रखें। सिर्फ गर्मी नहीं बल्कि हर मौसम में आपको उनके लिए पानी और दाने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
 
2. अगर आपके घर में गौरैया घोसला बनाती हैं तो आपको उनके लिए घोसले की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
 
3. अगर आपके घर के अंदर गौरैया आती है तो पंखा या कूलर बंद रखें।
 
4. नायलॉन (nylon) या चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें, ताकि इससे गौरैया या अन्य पक्षियों को चोट न लगें।
 
5. ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाएं ताकि गौरैया और अन्य पक्षी सुरक्षित रहें और उनकी प्रजाति विलुप्त न हो।
 
6. कार्बन फूट्रिंट को कम करने की कोशिश करें, जिससे ग्लोबल वार्मिंग कम हो और गर्मी के कारण पक्षी ना मरें।

World Sparrow Day 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

24 जून: मध्य प्रदेश में आज मनेगा रानी दुर्गावती गौरव दिवस, जानें उनके बलिदान की कहानी

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

अगला लेख