Hanuman Chalisa

World Mosquito Day 2023: क्या है इतिहास, जानें कैसे बचें मच्छरों से

Webdunia
world mosquito day 2023
अगर आप यह सोचते हैं कि लोग किसी की याद में रात भर जागते हैं तो आप गलत हैं क्योंकि कभी-कभी मच्छर भी आपको चैन की नींद सोने नहीं देते हैं। मच्छर से होने वाली बीमारियाँ बेहद गंभीर होती हैं। इन बिमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिवस से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में.......
 
क्या है विश्व मच्छर दिवस का इतिहास?
20 अगस्त, 1897 को एक ब्रिटिश डॉक्टर ने एक खोज की। सर रोनाल्ड रॉस ने यह पाया कि मादा एनोफिलिस मच्छर (female Anopheles mosquitoes) मनुष्यों के बीच मलेरिया फैलाते हैं। इतिहास में इस क्षण को मनाने के लिए, विश्व मच्छर दिवस (World Mosquito Day) की स्थापना की गई थी। हर वर्ष, WMD हमें मच्छर जनित बीमारियों से उत्पन्न खतरों और दुनिया के सबसे घातक प्राणी से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। 
 
कितना खतरनाक हो सकता है एक मच्छर?
आज, 125 से अधिक वर्षों के बाद, मच्छर जनित बीमारियां 10 लाख से अधिक लोगों की जान लेती हैं और हर साल 700 मिलियन लोगों को संक्रमित करती हैं यानि लगभग दस लोगों में से एक।
पहले से ही 2023 में, विश्व स्तर पर 3 मिलियन से अधिक डेंगू के मामले और 1,500 से अधिक डेंगू से संबंधित मौतें हो चुकी हैं। अर्जेंटीना, पेरू और बांग्लादेश ने अपने इतिहास में डेंगू के सबसे बड़े प्रकोप का अनुभव किया है, जबकि पराग्वे में चिकनगुनिया के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है।
 
मच्छर से होने वाली बिमारियों से कैसे बचें

ALSO READ: सद्भावना दिवस क्यों मनाया जाता है, क्या है सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अगला लेख