sawan somwar

आप नहीं जानते होंगे आखिर क्यों लगती है हमें गर्मी की लू?

Webdunia
Sun Heat
 
 
गर्मी के मौसम में जब सूरज की किरणें आग उगलने लगती हैं तो धरती के तापमान में वृद्धि होने लगती है। ऐसे में फिजा भी गर्म चलती है। 
 
ऐसे माहौल में हमारे बदन का तापमान सामान्य से ज्यादा होकर बढ़ता रहता है, कई मर्तबा जब यह तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से 100 डिग्री फारेनहाइट तक चला जाता है तो हमारे शरीर में घबराहट होती है तथा अर्द्ध चेतना की अवस्था भी आ जाती है- आखों के समक्ष काले-पीले अंधेरे छाने लगते हैं। ऐसे में शरीर की नब्ज की गति भी कम हो जाती है।
 
हां, इसी अवस्था में हमारे शरीर को गर्मी की 'लू' अपनी चपेट में जकड़े रखती है।
 
वैसे हमारे मस्तिष्क में तापमान नियंत्रित करने का एक कक्ष भी होता है, जो बदन के तापमान को नियंत्रित करता है, यह वातावरण के अनुसार बदन को गरम या ठंडा रखता है। लेकिन ऐसी स्थिति में हाथ-पैरों में जलन होने लगती है। आंखें भी लाल होकर जलने लगती हैं तथा बार-बार प्यास लगने लगती है।
 
आखिर गर्मी की लू हमारे शरीर को क्यों लगती है? इसके कई कारण हैं, जैसे शरीर में पानी की मात्रा की कमी होना, शरीर में नमक की मात्रा का अचानक घट जाना, धूप में लगातार कार्य करते रहना, घर से भूखे पेट निकलकर धूप में अधिक देर तक भ्रमण करना, धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेना आदि।
 
- अर्चना जैन
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख