Hanuman Chalisa

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस: 21 मई को चाय दिवस मनाने के पीछे हैं रोचक कारण

Webdunia
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस की शुरुआत साल 2020 से हुई है। लेकिन भारतीयों के किसी भी चीज की शुरुआत चाय के साथ होती है। जी हां, फिर सुबह हो, दोस्ती हो, किसी चीज का सुलह करना हो या किसी के साथ समय बिताना हो। भारत में यह कहा जा सकता है कि जिसके साथ भी हर दिन एक चाय पीते हैं उनके रिश्ते अधिक प्रगाढ़ होते हैं। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 21 मई 2021 को दूसरी बार मनाया गया है। हालांकि हर साल 15 दिसंबर को अन्य देशों में चाय दिवस मनाया जाता है। लेकिन भारत ने चाय दिवस मनाने के लिए मई महीना चुना। 21 मई 2023 को चौथी बार अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है...
 
इस दिन को मनाने का उद्देश्य
 
पानी के बाद सबसे अधिक पीने वाला पेय चाय ही है। चाय दिवस को मनाने का उद्देश्य है गरीब लोगों को इसके आर्थिक लाभ मिलने के बारे में जागरूक करना। खासकर उन क्षेत्रों में जहां  इसकी पैदावार अधिक होती है। समूचे विश्व में चाय की डिमांड बहुत अधिक है लेकिन इसका व्यापार इतने बड़े स्तर पर नहीं है।
 
आर्थिक सहायता के साथ ही यह हेल्थ के लिहाज से भी लाभदायक है। जी हां, इसे पीने से मोटापा, मतली और चयापचय जैसी बीमारियों में राहत मिलती है।
 
चाय का भौगोलिक क्षेत्र में महत्व 
 
चाय का उत्पादन अधिकतम एशिया महाद्वीप में होता है। जिसमें चीन, भारत, नेपाल, श्रीलंका, केन्या  जैसे देश शामिल हैं। उपरोक्त देशों में यह वर्ग और क्षेत्र दोनों के लिहाज से एक सामान्य पेय है। साथ ही इसकी सबसे बड़ी खासियत यह आसानी से और कम लागत में उपलब्ध हो जाती है।
 
चाय का आर्थिक क्षेत्र में महत्व 
 
चाय की सबसे अधिक पैदावार आमतौर पर एशिया में होती है। विश्व में सबसे अधिक पाए जाने के बाद भी गरीब लोग बहुत अधिक नहीं कमा पाते हैं। इसके लिए एक सुचारू रूप से व्यवसाय होना जरूरी है। ताकि गरीब लोगों द्वारा की जा रही मेहनत की लागत निकल सकें। 
 
चाय का इतिहास 
 
विश्व में चाय उत्पादक देश 2005 से 15 दिसंबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाते हैं। 2015 में, भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के माध्यम से चाय दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 21 दिसंबर 2019 को एक संकल्प के माध्यम से हर साल 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख