Biodata Maker

National Parents Day: कैसे हुई पैरेंट्स डे की शुरुआत, किस देश में कब मनाया जाता है ये दिन

Webdunia
रविवार, 25 जुलाई 2021 (12:19 IST)
हमारे माता-पिता यानी हमारे पैरेंट्स जिंदगी में हमेशा हमारा सपोर्ट करते हैं। चाहे वो निजी जीवन हो या कॅरियर हो। हमारी कोई दिक्‍कत हो या कोई चुनौती। हम कहीं भी हों, हम कुछ भी काम करें, वो हमेशा हमारा साथ देते हैं।

उनके इस प्यार और आशीर्वाद को सेलिब्रेट करने के लिए पैरेंट्स डे मनाया जाता है। आज नेशनल पैरेंट्स डे है। नेशनल पैरेंट्स डे हर साल जुलाई महीने के चौथे सप्ताह में मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय माता-पिता दिवस यानी पैरेंट्स डे 25 जुलाई को मनाया जा रहा है। नेशनल पेरेंट्स डे सबसे पहले 8 मई 1973 को दक्षिण कोरिया में मनाया गया था। इसके बाद वर्ष 1994 में अधिकारिक तौर पर पेरेंट्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका में की गई।

किस देश में कब मनाया जाता है?
अमेरिकन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1994 में नेशनल पैरेंट्स डे की शुरुआत की, जब उन्होंने कानून में कांग्रेस के इस प्रस्ताव (36 USC 135) पर हस्ताक्षर किए और रिपब्लिकन सीनेटर ट्रेंट लॉट ने बिल पेश किया।

इसके बाद से ही अमेरिका और भारत में जुलाई के चौथे सप्ताह में पैरेंट्स डे मनाने की शुरुआत हुई। दक्षिण कोरिया में प्रत्येक वर्ष 8 मई को पेरेंट्स डे मनाया जाता है। वियतनाम में 7 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है। फिलीपींस में दिसंबर के पहले सोमवार को पेरेंट्स डे मनाया जाता है, जबकि रूस और श्रीलंका में प्रत्येक वर्ष 1 जून को 'ग्लोबल पेरेंट्स डे' मनाया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख