Hanuman Chalisa

गणगौर में क्यों 16 का अंक है इतना महत्वपूर्ण, जानिए क्यों श्रृंगार से लेकर पर्व की अवधि तक 16 का आंकड़ा है खास

WD Feature Desk
सोमवार, 31 मार्च 2025 (12:39 IST)
Gangaur Vrat 2025: गणगौर का त्योहार हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। हालांकि कुंवारी कन्याएं इसका व्रत भी रखती है शादीशुदा महिलाएँ पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है तो वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। गणगौर में ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ये त्योहार पूरे 16 दिनों तक मनाया जाता है। गणगौर की पूजा में 16 अंक का विशेष महत्व होता है। चलिए इस आर्टिकल में समझते हैं, गणगौर की पूजा में 16 अंक का क्या महत्व है।

गणगौर पूजा में 16 नंबर इतना खास क्यों?
हिन्दू धर्म में किसी भी पूजा को पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाता है। मान्यता है कि पूरे मन और विधिपूर्वक की गई पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं। यही बात गणगौर पूजा में भी लागू होती है। गणगौर पूजा में भगवान को हर चीज़ 16 अंकों में चढ़ाने की परंपरा है। पूजन की सामग्री से लेकर श्रंगार का सामान और  प्रसाद आदी। इसके अलावा काजल, रोली और मेहंदी का इस्तेमाल सोलह-सोलह बार दिवार या फिर कागज़ पर बिंदिया लगाने के लिए किया जाता है। गणगौर की पूजा भी 16 दिनों तक की जाती है, इसलिए इस पूजा में 16 अंक का विशेष महत्व है।

ALSO READ: गणगौर व्रत 2025: शिव-गौरी की कृपा पाने के लिए ऐसे मनाएं गणगौर, जानें पूजा विधि, दिनभर की रस्में और जरूरी सामग्री 
क्यों 16 दिनों तक मनाया जाता है गणगौर का पर्व?

गणगौर पर्व के बारे में धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए 16 दिनों तक कठोर तपस्या की थी। इसी कारण से गणगौर की पूजा भी 16 दिनों तक चलती है। इस पर्व में हर वस्तु का संबंध 16 अंक से है। आप भी जब गणगौर की पूजा कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें। गणगौर की पूजा पूरे विधि-विधान से करने से आपको माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।

गणगौर पर्व के सोलह श्रृंगार 
1. मांग टीका 
2. बिंदिया 
3. काजल
4. नथ
5. सिंदूर 
6. मंगलसूत्र 
7. बाली 
8. मेहंदी 
9. चूड़ियां 
10. गजरा
11. बाजूबंद 
12. अगूंठी 
13. कमरबंद 
14. पायल 
15. बिछिया
16. वस्त्र

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

धर्म संसार

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

Nag Panchami 2026: कब है नाग पंचमी? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और महत्व

सावन के 4 सोमवार होंगे बेहद खास, बन रहे हैं अद्भुत योग, जानिए कौन-से 4 उपाय करें

बुध ग्रह का मिथुन राशि में मार्गी गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ समय

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की दसवीं महाविद्या मां कमला, जानिए पूजा विधि

अगला लेख