Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 (15:28 IST)
Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 (15:33 IST)
गणेश विसर्जन के बाद भगवान श्री गणेश की कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने की सलाह दी जाती है। यदि आप गणेश चतुर्थी 2026 पर गणपति विसर्जन के बाद के नियमों के बारे में जानना चाहते हैं, तो विसर्जन के तुरंत बाद ये 5 कार्य अवश्य करें।
1. विसर्जन स्थल की सफाई और क्षमा याचना
गणपति प्रतिमा के विसर्जन के बाद उस स्थान को साफ-सुथरा करें। इसके बाद हाथ जोड़कर भगवान गणेश से जाने-अनजाने में हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें और उनसे अगले वर्ष पुनः आने की प्रार्थना करें।
2. घर के मंदिर की सफाई व गंगाजल छिड़काव
घर वापस लौटकर पूजा स्थल और पूरे घर को स्वच्छ करें और अपने स्थायी गणपति जी की स्थापना कर पूजा और आरती करें। कई घरों में यह होता है कि नए गणेशजी लाते हैं और उनकी स्थापना करके उनकी पूजा करते हैं 10 दिन बाद में उन्हें स्थान से हटाकर पुराने गणेशजी का विसर्जन करते हैं।
3. मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
विसर्जन की शाम को अपने घर के मुख्य द्वार पर देसी घी या तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। यह सुख-समृद्धि के आगमन और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखने का प्रतीक माना जाता है।
4. दान-दक्षिणा और भोजन वितरण
भगवान गणेश के विसर्जन के उपरांत गरीबों, जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को भोजन कराएं या सामर्थ्य अनुसार अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान करें। विसर्जन के दिन दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
5. सात्विक भोजन और शांति
विसर्जन वाले दिन घर में पूरी तरह से सात्विक भोजन बनाएं और परिवार में शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखें। इस दिन किसी से भी वाद-विवाद या कटु वचन बोलने से बचें।