Ganesh Utsav भगवान श्री गणेश को प्रिय हैं ये खास लड्डू, गणेशोत्सव में अवश्य चढ़ाएं
Publish Date: Mon, 02 Sep 2024 (16:53 IST)
Updated Date: Mon, 02 Sep 2024 (16:49 IST)
इन लड्डुओं से बप्पा होंगे प्रसन्न।
गणपति जी को इन लड्डुओं का लगाएं भोग।
गणेशोत्सव का प्रसाद, भोग जानें।
Ganesh Chaturthi 2024 : जैसा कि हम सभी जानते हैं भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन गणेशोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश जी की स्थापना करके 10 दिन तक उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। और इस 10 दिनी उत्सव में गणपति जी को 10 दिनों तक भिन्न-भिन्न प्रकार का भोग लगाया या प्रसाद चढ़ाया जाता है, उनमें लड्डू उनको सबसे अधिक प्रिय है।
आइए यहां जानते हैं 5 खास तरह के लड्डुओं के बारे में विशेष जानकारी।
1. मोतीचूर के लड्डू : गणेशजी को मोदक के बाद नैवेद्य के रूप में मोतीचूर के लड्डू का भी भोग लगता है। इन्हें ही बूंदी के लड्डू भी कहते हैं। इसके अलावा उन्हें शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। तील और सूजी के लड्डू भी उनको अर्पित किए जाते हैं।
2. मोदक के लड्डू : गणेशजी को मोदक के लड्डू बड़े प्रिय हैं। मोदक भी कई तरह के बनते हैं। महाराष्ट्र में खासतौर पर गणेश पूजा के अवसर पर घर-घर में तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं।
3. उकड़ी के मोदक : इसमें चावल के आटे से मोदक बनाए जाते हैं जिसके अंदर नारियल और शक्कर के मिश्रण को भरा जाता है और फिर उसे उबालकर बनाया जाता है।
4. बेसन के लड्डू : कहते हैं कि उन्हें शुद्ध घी से बने बेसन के लड्डू भी पसंद हैं। कई जगहों पर यह भी अर्पित किए जाते हैं।
5. सूजी के लड्डू : इसे रवा के लड्डू भी कहते हैं। रवे में शक्कर का बूरा, इलायची पावडर व चारोली मिलाकर इसे शुद्ध देशी घी में बनाया जाता है। इसके अलावा गुड़ और राजगिरे के लड्डू भी अर्पित किए जाते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
अगला लेख