Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटे पर हास्य कविता : नुक्कड़ की पहचान हैं बेटे

Advertiesment
बेटे पर हास्य कविता
- अर्पित महाजन

घर की रौनक है बेटियां, तो बेटे हो-हल्ला हैं,
गिल्ली है, डंडा है, कंचे है, गेंद और बल्ला है,
बेटियां मंद बयारों जैसी, तो अलमस्त तूफ़ान है बेटे,
हुडदंग है, मस्ती है, ठिठोली है, नुक्कड़ की पहचान हैं बेटे,
आंगन की दीवार पर स्टंप की तीन लकीरें हैं बेटे,
गली में साइकिल रेस, और फूटे हुए घुटने हैं बेटे,
बहन की ख़राब स्कूटी की टोचन है बेटे,
मंदिर की लाइन में पीछे से घुसने की तिकड़म हैं बेटे,
मां को मदद, बहन को दुलार, और पिता को जिम्मदारी हैं बेटे,
कभी अल्हड़ बेफिक्री, तो कभी शिष्टाचार, समझदारी है बेटे,
मोहल्ले के चचा की छड़ी छुपाने की शरारत है बेटे,
कभी बस में खड़े वृद्ध को देख, "बाउजी आप बैठ जाओ" वाली शराफत हैं बेटे,
बहन की शादी में दिन रात मेहनत में जुट जाते है बेटे,
पर उसकी विदाई के वक़्त जाने कहां छुप जाते हैं बेटे,
पिता के कंधों पर बैठ कर दुनिया को समझती जिज्ञासा है बेटे,
तो कभी बूढ़े पिता को दवा, सहारा, सेवा सुश्रुषा हैं बेटे,
पिता का अथाह विश्वास और परिवार का अभिमान है बेटे,
भले कितने ही शैतान हो पर घर की पहचान हैं बेटे...। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi