Publish Date: Sat, 21 Mar 2015 (12:38 IST)
Updated Date: Sat, 21 Mar 2015 (12:44 IST)
महाराष्ट्र और हरियाणा में गोसांस पर रोक लगने के बाद गोवा में भी कानून प्रतिबंध लगने की बात लगातार सामने आ रही थी, लेकिन अब गोवा में ऐसा नहीं होगा। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेस्कर का इरादा अपने राज्य में बैन लगाने का नहीं है। उल्लेखनीय है कि पारेस्कर संघ से जुड़े हैं।
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत परेस्कर ने कहा कि राज्य में गोमांस अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के भोजन का अभिन्न अंग है। अल्पसंख्यकों की आबादी राज्य में लगभग 40 प्रतिशत के करीब है। गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा, 'बीफ हमेशा से यहां उपलब्ध रहा है, तो इसे बैन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।'
गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा ने गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र ने गोमांस की बिक्री और खपत पर बैन लगाने के साथ गौ हत्या पर पांच साल की सजा का प्रावधान है। हरियाणा में जेल की सजा सात साल तक हो सकती है या फिर 1 लाख का जुर्माना लगाया जा सकता है।