ramcharitmanas

बिडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे बढ़कर बंद

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (15:23 IST)
मुंबई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 74.08 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजार में बढ़त, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन के जीतने की उम्मीदों के चलते स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।
ALSO READ: जीत के करीब पहुंचे बिडेन का बड़ा बयान, प्रत्येक वोट की गणना हो
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.99 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 73.87 के ऊपरी स्तर और 74.28 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 74.08 के स्तर पर बंद हुआ। इस तरह रुपए ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 पर बंद हुआ था।
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 92.50 पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,368.31 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1 फीसदी गिरकर 40.52 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को बढ़त

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई बढ़त, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, दामोदर यादव साबित होंगे किंगमेकर

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

अगला लेख