Hanuman Chalisa

खुशखबरी, दिवाली पर दोगुनी हो सकती है PF पेंशन, 60 लाख को होगा फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (14:55 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (Employee Provident Fund) के दायरे में आने वाले पेंशनर्स को सरकार दिवाली पर दोगुनी पेंशन का तोहफा दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो 60 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। 
 
माना जा रहा है कि श्रम मंत्रालय के मिनिमम पेंशन में बढ़ाने के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय सहमत हो गया है। ऐसे में यदि कोई अड़ंगा नहीं आता है तो जल्द ही इस बारे में घोषणा की जा सकती है। 
 
विभागीय सूत्रों की मानें तो सरकार के पास इस तरह का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसको लेकर बैठकें भी चल रही हैं। यदि इस पर सहमति बनती है तो पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा। इस संबंध में पहले सरकार की तरफ घोषणा की जाएगी और फिर नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद सरकार द्वारा निर्धारित अवधि के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी। 
 
दरअसल, विभिन्न मजदूर संगठनों द्वारा इस आधार पर पेंशन राशि 5000 रुपए तक करने की मांग की गई थी, इस दौर में 1000 रुपए की राशि किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत कम है।
 
सूत्रों ने बताया कि 5000 रुपए पेंशन यदि पीएफ द्वारा दी जाएगी तो संस्थान की पूरी व्यवस्था ही गड़बड़ा जाएगी। जानकारी के मुताबिक पेंशन दोगुना करने पर सरकार पर 2000 से 2500 करोड़ रुपए का बोझ आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

अगला लेख