shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

FIFA WC 2018 : रोड्रिगेज के पैर में चोट, अंतिम 16 मुकाबले में खेलने पर संशय

Advertiesment
James Rodriguez
कजान। कोलंबिया के स्ट्राइकर जेम्स रोड्रिगेज के पैर की मांसपेशियों में मामूली चोट है लेकिन इस बात पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले अंतिम 16 मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे या नहीं?
 
ब्राजील (2014) में हुए पिछले विश्व कप में सबसे ज्यादा 6 गोल करने वाले रोड्रिगेज को सेनेगल के खिलाफ गुरुवार को टीम के अंतिम लीग मैच में लंगड़ाते हुए देखा गया था। कोलंबियाई फुटबॉल संघ ने शनिवार देर शाम कहा कि रोड्रिगेज के एमआरआई में मामूली चोट का पता चला है और अंतिम 16 मुकाबले में उनके मैदान पर उतरने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : अर्जेंटीना के बाहर होने के बाद क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगे मैसी?