Hanuman Chalisa

राजगीरे के चटपटे और करारे पकौड़े (देखें वीडियो)

Webdunia
सामग्री : 
 
2 कटोरी राजगीरे का आटा, आधा चम्मच काली मिर्च पावडर, 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पावडर, आधा चम्मच जीरा, 1 छोटी हरी मिर्च बारीक कटी, 2 चम्मच तेल, सेंधा नमक स्वादानुसार, 1 मध्यम आलू पतले स्लाइस कटे हुए। 
 
विधि : 
 
राजगीरे के आटे को एक बड़े बाउल में लेकर उसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, जीरा, हरी मिर्च, नमक, धनिया मिला लें और पकौड़े का बेटर तैयार कर लें। अब इस तैयार बेटर में 2 चम्मच गरम तेल डालें और इसे काफी अच्छे से एक ही तरफ फेट लें। इससे पकौड़े अच्छे फूले हुए और क्रिस्पी बनेंगे।
 
अब इस तैयार बेटर में आलू की स्लाइसेस डिप करके गरम तेल में तल लें। पकौड़े तलते समय ध्यान रहे कि तेल अच्छा गरम हो और पकौड़े डालते ही 3 सेकंड में उन्हें पलट लें फिर हर 20 सेकंड में इन्हें उलट-पलट के तल लें। इससे पकौड़े अच्छे क्रिस्पी बनेंगे।
 
ध्यान देने की बातें : 
राजगीरे का आटा बेसन की तरह फूलता नहीं है इसलिए घोल का पानी डालते समय ध्यान रहे कि कहीं पानी एकदम से ज्यादा न हो जाए।
 
व्रत में खाने के लिए मूंगफली का तेल प्रयोग में लिया जाता है। आलू की जगह आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी यूज कर सकते हैं, पर आलू सदाबहार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

तेजी से बदल रहा है बंगाल

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

अगला लेख