Live Updates : किसानों का भारत बंद, झारखंड में वाहनों का परिचालन प्रभावित

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (08:50 IST)
नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर 4 माह से डटे किसानों ने आज भारत बंद का अह्वान किया। किसानों के भारत बंद से जुड़ी हर जानकारी... 


12:01 PM, 26th Mar
-भारत बंद के आह्वान के कारण झारखंड में सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
-राजधानी रांची में बंद का कोई खास असर नहीं दिखाई दिया।
-माओवादियों द्वारा भारत बंद को समर्थन दिए जाने के कारण नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में इसका मिलाजुला असर देखा जा रहा है। -झारखंड पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

11:36 AM, 26th Mar
-किसान बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, मोहाली, रोहतक, झज्जर और भिवानी जिलों सहित दोनों राज्यों में कई जगहों पर कई राजमार्गों और सड़कों पर एकत्र हुए हैं।
-पंजाब के जीरकपुर और खरार कस्बों में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने कहा कि वे एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति दे रहे हैं।
-पुलिस ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने अंबाला-दिल्ली राजमार्ग को अंबाला कैंट के पास अवरुद्ध कर दिया।

08:59 AM, 26th Mar
-प्रदर्शनकारियों ने 3 कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर भी रोका रास्ता।
-दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए NH-24 बंद होने की सूचना जारी की।
-अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड और शाहपुर के पास रेलवे ट्रैक जाम किया।

08:58 AM, 26th Mar
-राष्ट्रव्यापी बंद 26 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा।
-संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलकारी किसानों से अपील की कि वे बंद के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी गलत चर्चा या टकराव में शामिल न हों।

08:58 AM, 26th Mar
क्या रहेगा बंद
-संयुक्त किसान मोर्चे के अनुसार, संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे।
-भारत बंद का प्रभाव दिल्ली में भी दिखेगा।
-किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़ी ट्रेड यूनियनों और परिवहन एवं अन्य संगठनों ने ‘भारत बंद’ के किसानों के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।
-सड़क और रेल परिवहन को अवरुद्ध किया जाएगा तथा बाजार भी बंद रहेंगे।
-किसान नेता दर्शनपाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि बंद के दौरान सब्जियों और दूध की आपूर्ति भी रोकी जाएगी।

08:57 AM, 26th Mar
-एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के दौरान अनुमति होगी।
-किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि चुनावी राज्यों-तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी के लोगों से बंद में शामिल नहीं होने की अपील की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

इंदौर के राजवाड़ा में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक : मोहन यादव

Kannauj : दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

अगला लेख