Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...

Advertiesment
हमें फॉलो करें big news
, शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (07:51 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा, किसानों के भारत बंद समेत इन खबरों पर शुक्रवार, 26 मार्च को रहेगी सबकी नजर...


08:01 AM, 26th Mar
big news
असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले दूसरे मैच के जरिये एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि कप्तान कोहली की नजरें इस मैच के जरिये एक और श्रृंखला अपने नाम करने पर लगी होंगी।


07:56 AM, 26th Mar
big news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी फैलने के बाद आज पहली बार विदेश यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशताब्दी को लेकर मनाए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

07:55 AM, 26th Mar
big news
महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के सबसे अधिक 35,952 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,00,833 हो गई। 111 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 53,795 हो गई।

07:54 AM, 26th Mar
big news
देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को रेल और सड़क परिवहन के प्रभावित होने की संभावना है तथा बाजार भी बंद रह सकते हैं क्योंकि केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने संपूर्ण ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। हालांकि पांच चुनावी राज्यों में यह बंद नहीं होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद...