biodatamaker

Exam Time में तनाव से बचाएंगे ये 5 जरूरी टिप्‍स

Webdunia
परीक्षा के दिन नजदीक आते ही, तनाव होना स्वभाविक है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप न केवल परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं साथ ही तनाव को भी दूर कर सकते हैं। जानिए परीक्षा के लिए कुछ जरूरी और आसान टिप्स - 
 
1 सही टाइम टेबल - पढ़ाई का सबसे अच्छा तरीका है कि टाइम टेबल बनाएं, और यह पहले ही तय कर लें कि आपको कब, क्या और कितना पढ़ना है। चाहें तो हर आधे या एक घंटे में 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें। इससे दोबारा जब पढ़ाई करने बैठेंगे तो बेहतर तरीके से पढ़ पाएंगे। एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा पढ़ने की कोशिश न करें। पहले कठिन विषयों का अध्ययन कर लें उसके बाद आसान चीजों को पढ़ें। धीरे-धीरे पढ़ाई के घंटों को बढ़ाएं लेकिन बीच में ब्रेक जरूरी लें। अगर टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई होगी तो सभी विषयों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे।
 
2 पर्याप्त नींद - अक्सर परीक्षा और पढ़ाई के दबाव के चलते बच्चे पर्याप्त नींद नहीं लेते, वे देर रात तक तो पढ़ाई करते ही हैं, सुबह भी पढ़ाई के लिए जल्दी उठ जाते हैं जिससे पर्याप्त नींद नहीं हो पाती। जिससे दिमाग सुस्त और उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। दिमाग तभी ठीक से काम करेगा जब उसे पर्याप्त आराम मिलेगा।
 
3 मनोरंजन - सिर्फ पढ़ाई करते रहने से दिमाग बोझिल हो सकता है। उसे रिफ्रेश करने के लिए मनोरंजन भी बेहद जरूरी है। चाहें तो घर पर ही कुछ फनी करें या फिर कुछ देर दोस्तों के साथ जाकर खेलकर या अन्य कार्य करके मूड को रिफ्रेश करें।
 
4 शारीरिक व्यायाम - चाहे सुबह की सैर हो, योगा या फिर घर में ही कोई व्यायाम करना हो। मानसिक स्वास्थ्य के लिए शरीर को चुस्त-दुरूस्थ रखना भी बेहद जरूरी है। इससे दिमाग को ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है, रक्तसंचार बेहतर होता है और वह तेजी से काम करता है। 
 
5 खान-पान - ज्यादातर बच्चे पढ़ाई के दौरान खाने-पीने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते, लेकिन इस समय उन्हें पोषण की आवश्यकता अधिक होती है। बच्चों को हरी सब्जियां, ड्रायफ्रूट्स, जूस, दूध आदि लेना चाहिए और एक ही बार में ज्यादा खाने के बजाए थोड़ा-थोड़ा खाएं। ज्यादा मिर्च मसाले, तली हुई चीजों और फास्ट फूड से दूर रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

नवीनतम

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख