विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 संकल्प जरूर लें,प्लास्टिक से बचें,पौधारोपण करें

Webdunia
'बोले चिड़िया डाली-डाली, इस धरती पर लाओ हरयाली' ऐसे कई पर्यावरण स्लोगन आपने अक्सर सुने होंगे। पर्यावरण का संरक्षण करना न सिर्फ हमारे लिए ज़रूरी है बल्कि ये हमारा कर्तव्य भी है। हम पर्यावरण का एक हिस्सा हैं और अगर पर्यावरण नष्ट हो गया तो हमारा कल भी नष्ट हो जाएगा। पर्यावरण के इन महत्व को देखते हुए हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस साल पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘beat plastic pollution’ निर्धारित की गई है।

अगर हम हर पर्यावरण दिवस पर धरती को बचाने का संकल्प लें तो हम अपने छोटे प्रयासों से इस धरती को खूबसूरत बना सकते हैं। आपने जेम्स क्लियर की 'एटॉमिक हैबिट' के बारे में तो सुना ही होगा। क्यों न इस पर्यावरण दिवस हम भी एटॉमिक संकल्प लें जिससे हम अपने पर्यावरण को भविष्य के लिए बेहतर बना सकें? चलिए इस पर्यावरण दिवस पर आप भी ये  ज़रूरी 10 संकल्प लें..........

1. कपडे का थैला रखें: इस पर्यावरण दिवस 2023 की थीम के अनुसार आप ये संकल्प लें कि शॉपिंग करते समय आप हमेशा कपडे का थैला ले जाएंगे। अक्सर लोग राशन या सब्जी खरीदते समय पॉलीबैग का इस्तेमाल करते हैं। पॉलीबैग हमारे पर्यावरण का दुश्मन है। पर्यावरण को बचाने के लिए आपको कपडे का थैला अपनाना होगा।

2. पौधरोपण करें: आज के समय में जन्मदिन पर पौधरोपण करने का ट्रेंड चल रहा है। आप भी इस ट्रेंड में शामिल हो सकते हैं। पौधरोपण के लिए बारिश का मौसम परफेक्ट होता है। अपने घर के बगीचे में पौधरोपण करने से बेहतर आप किसी खुले मैदान में पौधरोपण करें।

3. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें: बढ़ते प्रदूषण का सबसे कारण बढ़ती गाड़ियां है। संकल्प लें कि ज़रूरत पड़ने पर ही आप अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज़रिए आप पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग कर सकते हैं।
World Environment Day 2023


4. प्लास्टिक री-साइकिल करें: प्लास्टिक को कभी नष्ट नहीं किया जा सकता है। इसलिए प्लास्टिक को री साइकिल करने कि कोशिश करें। आप मिनरल बोतल, आइस क्रीम बॉक्स जैसे प्लास्टिक को फेखें न। इस प्लास्टिक का सदुपयोग करना सीखें।

5. सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचें: अक्सर रेस्टोरेंट या कैफ़े जाते समय हम प्लास्टिक स्ट्रॉ या डिस्पोजल कटलरी का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही घर में भी हम इयर बड्स जैसे कई सिंगल प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं। सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल करने की कोशिश कम करें। क्योंकि इस तरह के प्रोडक्ट सिर्फ एक बार इस्तेमाल किए जाते हैं और इन्हे री साइकिल करना भी मुश्किल है।

6. च्युइंग का सेवन न करें: च्युइंग गम भी प्लास्टिक से बनी होती है और ये भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रोडक्ट की लिस्ट में आती है। अक्सर हम च्युइंग गम का सेवन करते हैं और डस्टबिन में थूक देते हैं। इसके कारण भी प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ता है। कोशिश करें कि आर्गेनिक या नेचुरल च्युइंग गम का ही सेवन करें।

7. स्टील का लंच बॉक्स: अक्सर ऑफिस या स्कूल में हम प्लास्टिक का लंच बॉक्स ले जाते हैं। साथ ही कई लंच बॉक्स स्टील के होने के बाद भी उनका ढक्कन प्लास्टिक का होता है। इस पर्यावरण दिवस पर स्टील का लंच बॉक्स इस्तेमाल करने का संकल्प लें।

8. माइक्रो प्लास्टिक कॉस्मेटिक: कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में माइक्रो प्लास्टिक मौजूद होता है। इसलिए इस पर्यावरण दिवस ये संकल्प लें कि आप माइक्रो प्लास्टिक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। साथ ही ये आपकी त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है।

9. कचरा कम्पोस्ट करें: आपको हमेशा सूखा और गीला कचरा अलग रखना चाहिए क्योंकि गीले कचरे को कम्पोस्ट कर खाद बनाई जाती है। अगर गीले कचरे में प्लास्टिक है तो मिट्टी में भी प्लास्टिक के कर्ण मिल जाएंगे। सतह ही आप अपने घर भी कचरा कम्पोस्ट करें।

10. प्लास्टिक प्रोडक्ट कम खरीदें: आज के समय में कोरियन और जैपनीज कल्चर बहुत प्रसिद्ध है और लोग इन कल्चर के प्रोडक्ट भी खरीदते हैं। ये प्रोडक्ट अधिकतर प्लास्टिक से बने होते हैं। कोशिश करें कि अनावश्यक प्लास्टिक के प्रोडक्ट न खरीदें फिर भले ही वो कितने भी सुंदर या क्यूट हों।
ALSO READ: पेड़ों का महत्व लाल किताब में भी लिखा है, हर ग्रह किसी वृक्ष का कारक है, पढ़ें दिलचस्प जानकारी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

ब्लैकआउट या युद्ध जैसी स्थिति में हर किसी के घर में होने चाहिए ये 6 जरूरी गैजेट्स

भारत पाक तनाव के कारण ICAI ने इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षाएं स्थगित कीं

LIVE: ICAI की परीक्षाएं स्थगित, भारत पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर बड़ा फैसला

ऑपरेशन सिंदूर के डर से पाकिस्‍तान छोड़कर भागा भारत का दुश्‍मन दाऊद इब्राहिम, क्‍यों है इंडिया को उसकी तलाश?

India pakistan war : राजनाथ ने की CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

अगला लेख
More