Hanuman Chalisa

World earth day 2022 पर वेबदुनिया के #selfieforgreenfuture कैंपेन से जुड़कर बनाएं हरी-भरी दुनिया

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022 (06:46 IST)
-प्रथमेश व्यास
विश्व पृथ्वी दिवस 2022 (World earth day 2022) : हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल को 'विश्व पृथ्वी दिवस' दुनिया भर में मनाया जाएगा। इस दिन हम हमारे द्वारा वर्ष भर उपयोग किए जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके संरक्षण के लिए कई गतिविधियां का आयोजन करते हैं।
 
प्राकृतिक संसाधनों में पेड़-पौधों का स्थान कितना महत्वपूर्ण है ये तो हम सभी जानते हैं। पेड़ों पर लगे पुष्प हमें खुशबू देते हैं, तो उनसे निकलने वाली प्राणवायु हमें जीवन। लेकिन, चिंता का विषय ये है कि जितना पेड़ों ने हमें दिया है, हमने उसका कुछ प्रतिशत भी उन्हें वापस नहीं किया। शहरीकरण और औद्योगीकरण के नाम पर हमने लाखों पेड़ों की कटाई की है तथा इसी वजह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याएं आज विकराल रूप धारण किए खड़ी है, जो आने वाले समय में कई बीमारियों का कारण बनेंगी।
 
भारत के 30 करोड़ युवा 'भविष्य के शिल्पकार' है। अगर हर एक युवा केवल 5 से 10 पौधे भी लगाकर उनकी देखभाल करें तो हम करोड़ों की संख्या में पेड़ लगाकर अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बना सकते हैं।
 
इसी उपलक्ष्य में वेबदुनिया शुरू करने जा रहा है #selfieforgreenfuture कैंपेन, जिसका मकसद है युवाओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना और उन्हें ज्यादा से ज्यादा पेड़ उगाने के लिए प्रेरित करना। अगर आप भी हमारे साथ इस मुहिम में जुड़कर वेबदुनिया पर आना चाहते हैं, तो आपको केवल एक पौधा अपने घर या गार्डन में लगाना है, और उसके साथ एक सेल्फ़ी क्लिक करके हमें फेसबुक या इंस्टाग्राम पर मैसेज द्वारा भेजना है।
 
आप चाहें तो अपनी सेल्फी को #selfieforgreenfuture लिखकर पोस्ट भी कर सकते हैं। हम उसे वेबदुनिया के अकाउंट पर शेयर करेंगे। यूँ तो हम कई सारे ट्रेंड्स फॉलो करते हैं, क्यों ना इस बार एक ट्रेंड अपने बेहतर भविष्य के लिए फॉलो किया जाए? तो जुड़ जाइए हमारे साथ इस कैंपेन में, जिससे हम और आप मिलकर बना सकें एक हरा-भरा हिन्दुस्तान।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख