Hanuman Chalisa

श्रावण पुत्रदा पवित्रा एकादशी की 11 शुभ बातें

Webdunia
श्रावण पुत्रदा पवित्रा एकादशी की 11 शुभ बातें 
 
1. श्रावण महीने की इस शुक्ल पक्ष की एकादशी को पवित्रा एकादशी भी कहते हैं। धर्मशास्त्रों में इसका नाम पुत्रदा एकादशी भी बताया गया है। इस व्रत कथा को पढ़ने तथा इसके माहात्म्य को सुनने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है और इस लोक में संतान सुख भोगकर परलोक में स्वर्ग को प्राप्त होता है।
 
2. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय होती है। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है तथा सुयोग्य संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
 
3. पानी में गंगा जल डालकर नहाना चाहिए।
 
4. पुत्रदा एकादशी के पावन दिन व्रत अवश्य रखें। इस दिन श्री विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
 
5. एकादशी की रात्रि में भगवान श्री विष्णु का भजन-कीर्तन अवश्य करें। इस व्रत से संतान प्राप्ति के साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
 
ALSO READ: श्रावण पवित्रा एकादशी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त के साथ कथा, उपाय व पूजा विधि

ALSO READ: पुत्रदा एकादशी का पूजन मुहूर्त और महत्व क्या है

6. इस दिन किसी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग नहीं करें, क्रोध न करें, किसी का बुरा न सोचें और ना ही बुरा करें। सभी के प्रति आदर-सत्कार की भावना रखें।  
 
7. इस दिन सात्विक भोजन करें, मांस-मदिरा का सेवन नहीं करें। एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य व्रत पालन करें।
 
8. अपने सामर्थ्य के अनुसार एकादशी पर शुभ सामग्री अर्पित करें- पीले फूल, पानी वाला नारियल, मीठा पान, पूजा सुपारी, साबूत लौंग, मौसमी फल आदि।
 
9.भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है, प्रसाद चढ़ाते समय तुलसी शामिल करें। बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग या प्रसाद ग्रहण नहीं करते हैं। 
 
10. इस पूरे दिन निराहार रहकर सायंकाल कथा सुनने के पश्चात ही फलाहार करें। आपकी कोई विशेष इच्छा हो तो भगवान से उसे पूर्ण करने का निवेदन करें।
 
11. पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान को भोग लगाने के बाद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देने के पश्चात ही भोजन ग्रहण करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

bakrid ki kahani: बकरीद की कहानी

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

जून 2026 में किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे होगा नुकसान? पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख