4 November 2022 को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, तुलसी पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त और उपाय नोट कर लें

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (18:55 IST)
Prabodhini Ekadashi 2022 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी और प्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन माता तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा करते हैं। इसी दिन श्रीहरि का चार माह का शयन काल समाप्त होता है। इसी दिन के बाद से मांगलिक कार्य विवाह आदि कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। आओ जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त।
 
देव उठनी एकादशी पूजन के शुभ मुहूर्त | Dev Uthani Ekadashi Muhurat 2022:
 
एकादशी तिथि प्रारम्भ- 03 नवम्बर 2022 को शाम 07:30 बजे।
एकादशी तिथि समाप्त- 04 नवम्बर 2022 को शाम 06:08 बजे।
 
एकादशी पारण समय : 5 नवम्बर को सुबह 06:36 से 08:47 के बीच।
तुलसी पूजा के शुभ मुहूर्त:-
 
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 01:54 से 02:38 तक।
अमृत काल : शाम 04:24 से 05:58 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:34 से शाम 06:00 तक।
 
दिन का चौघड़िया :
लाभ : सुबह 07:57 से 09:20 तक।
अमृत : सुबह 09:20 से 10:42 तक।
शुभ : दोपहर 12:04 से 01:27 तक।
 
रात का चौघड़िया :
लाभ : रात्रि 08:49 से 10:27 तक।

तुलसी पूजा के दिन के उपाय :
 
1. भगवान विष्णु को तुलसीजी बहुत ही प्रिय हैं। कार्तिक मास में तुलसीजी का पूजा करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है और जीवन से सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं। 
 
2. शालिग्राम के साथ तुलसीजी की पूजा ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है।
 
3. कार्तिक मास में तुलसीजी की पूजा करके इसके पौधे का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। 
 
4. कार्तिक माह में तुलसी के पौधे को हर गुरुवार को कच्चे दूध से सींचना चाहिए। इससे माता तुलसी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
 
5. कार्तिक महीने में प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाकर रखना चाहिए। इसे पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।
 
6. कार्तिक में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी को जल चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
 
7. तुलसी की पूजा और इसके सेवन से हर तरके रोग और शोक मिट जाते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

बगलामुखी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानें, महत्व, विधि, पूजा के लाभ और मंत्र

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 5 काम जरूर करें, नहीं तो जाना व्यर्थ ही समझो

अगला लेख
More