आज भी है देव उठनी एकादशी, जानिए 15 नवम्बर के शुभ मुहूर्त, कब करें तुलसी विवाह
Publish Date: Mon, 15 Nov 2021 (11:06 IST)
Updated Date: Mon, 15 Nov 2021 (11:19 IST)
Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah 2021 : देवउठनी एकादशी इस साल कई लोगों ने 14 नवंबर 2021 रविवार को मनाई और 15 नंबर आज एकादशी का व्रत रखा जाएगा एवं तुलसी विवाह किया जाएगा। आओ जानते हैं 15 नवम्बर के शुभ मुहूर्त।
एकादशी तिथि : कई अन्य पंचांगों के अनुसार एकादशी तिथि 14 नवंबर सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो गई ती जो 15 नवंबर सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक थी। लाला रामस्वरूप कैलेंडर के अनुसार एकादशी तिथि 15 नवंबर 2021 सोमवार को है। इस दिन कार्तिक शुक्ल की एकादशी तिथि सुबह 6:39 बजे शुरू होगी और अगले दिन 16 नवंबर दिन मंगलवार को 8 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी पूजा ( Tulsi Puja 2021 ) का खास महत्व है। इस दिन तुलसीजी का विष्णु स्वरूप शालिग्रामजी से विवाह कराया जाता है। आओ जानते हैं विवाह के शुभ मुहूर्त।
15 नवंबर 2021 के शुभ मुहूर्त :
1.अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:21 से दोपहर 12:04 तक।
2.अमृत काल मुहूर्त- दोपहर 01:02 से दोपहर 02:44 तक।
3.विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से दोपहर 02:15 तक।
4.गोधूलि मुहूर्त- शाम 04:59 से 05:23 तक।
अगला लेख