Publish Date: Sat, 13 Nov 2021 (14:40 IST)
Updated Date: Mon, 15 Nov 2021 (11:02 IST)
Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah 2021 : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी पूजा ( Tulsi Puja 2021 ) का खास महत्व है। इस दिन तुलसीजी का विष्णु स्वरूप शालिग्रामजी से विवाह कराया जाता है। आओ जानते हैं विवाह के शुभ मुहूर्त।
देवउठनी एकादशी इस साल 14 नवंबर 2021 रविवार को है। एकादशी तिथि 14 नवंबर सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जो 15 नवंबर सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक है। 14 नवंबर को उदयातिथि में इस तिथि के प्रारंभ होने से इसी दिन एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 15 नवंबर को पूजन के बाद पारण किया जाएगा।
लाला रामस्वरूप कैलेंडर के अनुसार एकादशी तिथि 15 नवंबर 2021 सोमवार को है। इस दिन कार्तिक शुक्ल की एकादशी तिथि सुबह 6:39 बजे शुरू होगी और अगले दिन 16 नवंबर दिन मंगलवार को 8 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि अधिकतर पंचांग में एकादशी तिथि 14 नवंबर को ही बताई जा रही रहै।
14 तारीख 2021 के शुभ मुहूर्त :
1. अमृत काल मुहूर्त- प्रात: 08:09 से 09:50 तक।
2. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:20 से दोपहर 12:04 तक
3. विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से दोपहर 02:15 तक।
4. गोधूलि मुहूर्त- शाम 04:59 से 05:23 तक।
15 नवंबर 2021 के शुभ मुहूर्त :
1.अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:21 से दोपहर 12:04 तक।
2.अमृत काल मुहूर्त- दोपहर 01:02 से दोपहर 02:44 तक।
3.विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से दोपहर 02:15 तक।
4.गोधूलि मुहूर्त- शाम 04:59 से 05:23 तक।