होली से पहले आती है रंगभरी एकादशी, भोलेनाथ खेलते हैं मां पार्वती के साथ होली

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2022 (16:04 IST)
Rangbhari Ekadashi 2022: फाल्गुन मास (Phalguna Month) के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रंगभरी एकादशी कहते हैं। यह एकादशी होली के पूर्व आती है। होलिका दहन 17 मार्च की पूर्णिमा की रात में है और रंगभरी एकादशी 14 मार्च को रहेगी। मान्यता अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती अपने गणों के साथ होली खेलते हैं।
 
 
होली के पूर्व एकादशी के दिन शिव और पार्वती रंग और गुलाल से होली खेलते हैं इसीलिए इसे रंगभरी एकादशी कहते हैं। आमलकी एकादशी के दिन भगवान शिव की नगरी काशी में उनका विशेष श्रृंगार पूजन होता है और उनको दूल्हे के रूप में सजाते हैं। इसके बाद बाबा विश्वनाथ जी के साथ माता पार्वती का गौना कराया जाता है। मान्यतानुसार इस दिन भगवान शिव माता पार्वती और अपने गणों के साथ रंग-गुलाल से होली खेलते हैं। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के वैवाहिक जीवन से संबंध रखता है। 
 
Shiv Parvati
मान्यता के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अर्थात महाशिवरात्रि पर शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और फाल्गुन शुक्ल रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव माता पार्वती को विवाह के बाद पहली बार काशी लेकर लाए थे। इस उपलक्ष्य में भोलेनाथ के गणों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए खुशियां मनाई थीं। तब से प्रति वर्ष रंगभरी एकादशी को काशी नगरी में बाबा विश्वनाथ रंग से होली खेलते हैं और माता गौरी का गौना कराया जाता है। इस दिन बाबा विश्वनाथ मां पार्वती के साथ नगर भ्रमण करते हैं और पूरा नगर लाल गुलाल से सरोबार हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More