sawan somwar

विजयादशमी 2021 शुभ मुहूर्त : दशहरे के दिन करते हैं ये 10 कार्य

अनिरुद्ध जोशी
शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का वध करने के बाद लोगों के विजय उत्सव मनाया था। इसी दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था। आओ जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्य।
 
दशमी तिथि : यह तिथि 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को शाम 06 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी। अत: विजय दशमी का त्योहार 15 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
 
पूजा के मुहूर्त :
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 01 मिनट 53 सेकंड से दोपहर 2 बजकर 47 मिनट और 55 सेकंड तक।
अपराह्न मुहूर्त : 1 बजकर 15 मिनट 51 सेकंड से 3 बजकर 33 मिनट और 57 सेकंड तक तक।
अमृत काल मुहूर्त- शाम 6 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 27 मिनट तक।
 
दिन का चौघड़िया :
लाभ – 07:53 एएम से 09:20 एएम तक
अमृत (वार वेला) – 09:20 एएम से 10:46 एएम तक
शुभ – 12:12 पीएम से 13:38 पीएम तक
 
रात का चौघड़िया :
लाभ (काल रात्रि) – 21:05 पीएम से 22:39 पीएम तक
शुभ – 00:12 एएम से 01:46 एएम तक
अमृत – 01:46 एएम से 03:20 एएम तक
 
नोट : स्थानीय पंचांग के अनुसार तिथियों और मुहूर्त के समय में थोड़ी-बहुत घट-बढ़ होती है।
 
1. दशहरे के के दिन रात में रावण दहन होता है।
 
2. इस दिन अस्त्र शस्त्रों की पूजा का खासा महत्व रहता है।
 
3. इस दिन माता दुर्गा ने महिषासुर और श्रीराम ने रावण का वध किया था।
 
4. इस दिन शमी के वृक्ष की पूजा और उसके पत्तों के देने की परंपरा है।
 
5. इस दिन कोई नया कार्य करना, खरीददारी करना, नए वस्त्र पहनने का प्रचलन है।
 
6. इस दिन बच्चों को दशहरी दी जाती है अर्थात दशहरी के रूप में उन्हें इनाम, रुपये या मिठाई दी जाती है।
 
7. इस दिन परिवार और रिश्तों के सभी बड़े बूढ़ों के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लेते हैं।
 
8. इस दिन कई तरह के पकवान बनाकर गिलकी के भजिये तलकर खाने की परंपरा भी है।
 
9. इस दिन पटाखे भी छोड़े जाते हैं।
 
10. दशहरे के दिन आपसी शत्रुता भुलाकर लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष का महासंयोग: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष उपाय

अगला लेख