Hanuman Chalisa

क्यों निकलता है आंखों से सफेद गंदा पदार्थ, जानें 4 कारण

Webdunia
अक्सर आपने देखा होगा, कुछ परिस्थितियों में आंखों से सफेद गंदा सा पदार्थ निकलता है। कई बार आंखों की समस्याओं के चलते भी यह पदार्थ आंखों से निकलता है। लेकिन इस पदार्थ के आंखों से स्त्रावित होने के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।
 
कई मामलों में आंखों से इस सफेद पदार्थ के निकलने का कारण सिबेशस ग्रंथिकाएं होती हैं। इन ग्रंथिकाओं के अत्यधिक स्त्रवण से ऐसा होता है, लेकिन यह किसी प्रकार से भी हानिकारक नहीं होता, अगर सीमित समय तक  हो तो।
 
इसके विपरीत अगर लंबे समय तक लगातार आंखों से यह सफेद स्त्राव हो, तो यह अंडरलाइंग इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में समस्या को पहचान कर जल्द से जल्द इसका इलाज कराना आवश्यक है। जानिए इसके अन्य कारण भी - 
 
1 कंजक्ट‍िवा - कंजक्ट‍िवा के कारण ऐसा होना स्वभाविक है। जब गंदगी, बैक्टीरिया या धूल कण कंजक्ट‍िवा को प्रभावित करते हैं, तो कंजक्ट‍िवाइटिस की संभावना बढ़ जाती है, जिसमें आंखों से पानी आना, सफेद डिस्चार्ज होला व लाल आंखें होना आम बात है।


2 फंगल कैराटाइटिस - फंगस के कारण कॉर्निया में सूजन आ जाने पर यह समस्या होती है, जिसके कारण आंखों से सफेद डिस्चार्ज के साथ ही अन्य समस्याएं भी होती हैं।
 
3 एंकाथामोएबा कैराटाइटिस - कॉर्निया पर होने वाले इस इंफेक्शन से भी यह समस्या होती है जो खतरनाक है। इसका कारण कॉन्टेक्ट लेंस की गंदगी या पानी लगना आदि भी हो सकते हैं।
 
4 आई हर्पीज -  हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस द्वारा होने वाले इस इंफेकन का प्रभाव कार्निया पर पड़ता है, जिसके कारण सफेद गंदा पदार्थ आंखों से निकलता है, साथ ही जलन, सूजन आदि समस्याएं भी होती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

अगला लेख