Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Diwali 2025 date: दिवाली पर बन रहे हैं अति दुर्लभ योग मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा का मिलेगा दोगुना फल

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिवाली पूजा मुहूर्त

WD Feature Desk

, सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (09:42 IST)
Diwali 2025 date: कार्तिक मास की अमावस्या पर रात्रि काल में माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन को दीपावली कहते हैं। इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 20 अक्टूबर 2025 सोमवार के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं इसके चलते यह पर्व और भी ज्यादा शुभ बन गया है। आओ जानते हैं इस‍ दिन के शुभ योग और मुहूर्त।
 
1. हंस महापुरुष योग: इस दिन बृहस्पति देव अपनी उच्च की राशि कर्क में गोचर करके हंस नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग धन, सम्मान, ज्ञान और सफलता के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
 
2. शनि वक्री योग (दुर्लभ संयोग): न्याय के देवता शनि देव इस दिन वक्री चाल में मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए धन लाभ और अप्रत्याशित सफलता के योग बनाती है।
 
3. कलात्मक योग: कन्या राशि में शुक्र और चंद्र की युति कलात्मक योग बना रही है। यह युति व्यक्ति को सुख-सुविधाएं, मानसिक शांति और रिश्तों में सद्भाव प्रदान करती है। 
 
4. बुधादित्य योग: तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बना है। यह राजयोग व्यक्ति को बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, और सफलता प्रदान करता है।
webdunia
20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त:-
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11:43 से 12:28 तक।
अमृत काल: अपराह्न 01:40 से 03:26 तक।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से रात्रि 08:18 बजे तक।
प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से रात्रि 08:18 बजे तक।
वृषभ काल: शाम 07:08 बजे से रात्रि 09:03 बजे तक।
निशीथ काल पूजा मुहूर्त: मध्यरात्रि 11:41 से 12:31 तक। 
 
20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) चौघड़िया मुहूर्त:-
अमृत काल: शाम 04:21 से 05:46 तक।
लाभ: मध्यरात्रि 10:31 से 12:06 बजे तक।
ALSO READ: Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?