Hanuman Chalisa

धनतेरस के दिन घर की ये 4 जगह चमकती और जगमगाती हुई होना चाहिए

Webdunia
दिवाली से पहले आप भले ही घर की सफाई कर चुके हों, पर धनतेरस के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने पर विशेष लाभ प्राप्त होते हैं.....
1. ईशान कोण की सफाई:
 
वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसे देवताओं का स्थान कहते हैं। इसलिए हर घर में आमतौर पर मंदिर इसी कोण में बना होता है। 
 
घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं। धनतेरस के दिन इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए। यहां दीपक अवश्य जलाएं। 
 
कहा जाता है कि घर का यह क्षेत्र यदि गंदा है या इस जगह पर ऐसी चीजें रखी हैं, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। 
 
इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए। खासतौर से धनतेरस के दिन इस स्थान की साफ-सफाई करने से घर के वास्तु में सुधार होता है। यहां धनतेरस के दिन 5 दीपक जलाकर रखें। 
2 . पूर्व की ओर:
 
धनतेरस के दिन सवेरे ही उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। एक बड़ा दीपक तिल के तेल का यहां अवश्य जलाएं। 
3. उत्तर दिशा:
 
घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी महत्वपूर्ण है। इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। यहां घी का दीपक रखें। 
4. ब्रह्म स्थान:
 
सबसे महत्वपूर्ण घर के बीचों बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें। यहां भी घी का दीपक रखें। 
धन बरसेगा, राजा बलि की यह कथा धनतेरस पर सुनने से
ALSO READ: मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन और समृद्धि देंगे ये 9 उपाय, अवश्य जानिए
 धनतेरस का महत्व इन 5 बातों से जानिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख