ramcharitmanas

धनतेरस 2020 : इस दिन ना खरीदें ये 6 चीजें, होती है बहुत अशुभ

Webdunia
धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन कुछ विशेष धातुओं और चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे साल भर घर में बरकत बनी रहती है। 
 
लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है जो धनतेरस के शुभ दिन घर में नहीं लाना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वे 6 चीजें - 
 
1. स्टील बर्तन- वैसे तो कई लोग धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदते हैं, ये गलत है। इस शुभ दिन स्टील के बर्तन कभी नहीं खरीदने चाहिए। स्टील धातु राहु की कारक हैं जो घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन प्राकृतिक धातुएं ही शुभ होती हैं जबकि स्टील मानव निर्मित धातु है।
  
2. एल्युमिनियम- एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाना एवं सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं माना जाता।
 
3. लोहा- ज्योतिष में लोहे को शनि का कारक माना गया है, अत: इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। धारदार हथियार भी आपको घर में नहीं लाना है।  
 
4. प्लास्ट‍िक- धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि ये स्थायित्व और बरकत में कमी करती हैं।
 
5. चीनी- इस दिन चीनी की बनी हुई वस्तुएं भी अशुभ मानी जाती है। चीनी की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती अत: इनसे घर में बरकत कम होती है। 
 
6. कांच- धनतेरस के शुभ अवसर पर आप कांच या शीशे का बना सामान भी बिल्कुल न खरीदें क्योंकि शीशे का संबंध भी राहु से होता है, जो घर की शुभता में कमी करता है। 
ALSO READ: धनतेरस की शाम 13 दीपक घर के अंदर और 13 दीपक घर के बाहर लगाएं
ALSO READ: धनतेरस के दिन कुबेर के 3 चमत्कारी मंत्र खोल देंगे खजाना आपके लिए
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 31 अगस्‍त से 6 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख