Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi poll final result : 53 प्रतिशत मतों के साथ AAP ने जीती 62 सीटें, BJP को मिली 8, खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (22:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को करीब-करीब दोहराया है।
Arvind Kejriwal
चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 प्रतिशत मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।
 
आम आदमी पार्टी को 2015 में 67 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा को 38.51 प्रतिशत मत और 8 सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।
Arvind Kejriwal
आप की 9 में से 8 महिलाओं ने बाजी मारी : आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चुनाव के मैदान में उतारी गईं 9 में से 8 महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत में मदद पहुंचाई। तीन प्रमुख दलों- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।
 
आप की आतिशी को कालकाजी से निर्वतमान विधायक अवतार सिंह कालका के स्थान पर उतारा गया था। वे विधानसभा चुनाव जीत गईं। वे पिछले साल पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार गई थीं।
 
दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी भी कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में थीं। वे तीसरे नंबर पर आई और उनकी जमानत जब्त हो गई।
 
कांग्रेस छोड़कर आप में आई धनवती चंडेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को हराकर राजौरी गार्डन सीट जीती। कांग्रेस से आप में आई दूसरी नेता राजकुमारी ढिल्लो भाजपा के तेजेंदर पाल सिंह बग्गा को हराकर हरिनगर सीट जीती।
 
आप की बंदना कुमारी ने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर शालीमार विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की। प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को हराकर त्रीनगर सीट जीती। 
 
जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर जितेंद्र तोमर के 2015 के निर्वाचन को दरकिनार कर दिया था। उसके बाद आप ने उनकी पत्नी प्रीति को विधानसभा चुनाव में उतारा। आप की भावना गौड़ ने भाजपा के विजय पंडित को हराकर पालम सीट पर विजय दर्ज की।
 
आप की प्रमिला टोकस ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को हराकर आरके पुरम सीट कब्जा की। आप की राखी बिरलान ने भाजपा के करम सिंह करमा को हराकर मंगोलपुरी सीट पर विजय दर्ज की।
Arvind Kejriwal
बुधवार को विधायक दल की बैठक  : पार्टी आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी विधायक दल का नेता चुनेगी। बैठक 11 बजकर 30 मिनट शुरू होगी। पार्टी मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दो तारीखों (14 फरवरी और 16 फरवरी) पर विचार कर रही है। 
 
रामलीला मैदान पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह : शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए रामलीला मैदान पर विचार किया जा रहा है और भव्य कार्यक्रम की योजना है।

पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल को इसकी जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद एक अधिसूचना जारी होगी।  (सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

delhi election results 2020 : आप से बागी हुए विधायकों को जनता ने नकारा, सिर्फ 1 को मिली जीत