Dharma Sangrah

भारत में जल्द आएगा क्रिप्टोकरेंसी पर बिल, होगा बड़ा बदलाव...

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारत सरकार जल्द ही देश में क्रिप्टोकरेंसी को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लाने की तैयारी कर रही है।
 
बताया जा रहा है कि सरकार का पहले क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव था लेकिन अब क्रिप्टोकरेंसी बिल को संशोधित करने पर काम किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में बजट सत्र के दौरान ही डिजिटल मुद्रा विधेयक, 2021 सूचीबद्ध किया था। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी संकेत दिया था कि सरकार क्रिप्टो पर सतर्क रुख अपनाएगी। रिजर्व बैंक भी वैध क्रिप्टोकरेंसी ला सकती है।
 
क्रिप्टोकरेंसी एक डिसेंट्रलाइज्ड करेंसी है। वर्तमान में भारत के पास इसे रेगुलेट करने के लिए कोई ठोस कानून नहीं है। वर्ष 2019 में एक सरकारी पैनल ने क्रिप्टोकरेंसी पर 25 करोड़ रुपए का जुर्माना और 10 साल की कैद की सिफारिश की थी। हालांकि सरकार फिलहाल ऐसा कोई कदम नहीं उठाने जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

जनसंख्या नहीं बनेगी जनशक्ति, 25 लाख युवाओं को AI-Ready बनाने का मेगा प्लान

राज्यपाल ही नहीं, यह 'मां' का भी अपमान, विधानसभा में विपक्ष पर बरसे CM योगी, आचरण को बताया 'अधर्म'

48 लोगों से पूछताछ, 500 पेज की रिपोर्ट, क्या सुलझ गई Sadhvi Prem Baisa Death Mystery

Seva Teerth : कर्तव्य, करुणा और India First का प्रतीक बनेगा सेवा तीर्थ, PM Modi का बड़ा संदेश

अगला लेख