Publish Date: Tue, 09 Nov 2021 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 09 Nov 2021 (08:51 IST)
जॉर्ज टाउन। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 67,000 डॉलर से अधिक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। भारतीय मुद्रा में फिलहाल 1 बिटकॉइन की कीमत 50,06,074 रुपए है।
ट्रेडिंग के आंकड़ों के अनुसार, ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनेंस पर सोमवार को 1 बिटकॉइन की कीमत 7.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर अधिकतम 67,630 डॉलर हो गई।
क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन (Dogecoin) में भी सोमवार को तेजी दिखाई दे रही है। यह 3.74 फीसदी की तेजी के साथ 21.69 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। हालांकि Shiba Inu में भारी गिरावट दिखाई दे रही है। पिछले 7 दिनों में इसमें 24 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।
webdunia
Publish Date: Tue, 09 Nov 2021 (08:48 IST)
Updated Date: Tue, 09 Nov 2021 (08:51 IST)