Dharma Sangrah

सांपों का कारोबार, दो सांपों की कीमत 10 करोड़

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (14:06 IST)
4
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने दोमुंहा सांप की तस्करी में लिप्त एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो दोमुंहा सांप जब्त किए गए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपए कीमत आंकी गई है। 
 
अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अयोध्या बायपास के समीप से एक महिला सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार करके उनकी तलाशी में पुलिस ने दोमुंहा सांप जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में शाहरुख खान निवासी सोहागपुर होशंगाबाद, लोकेन्द्र प्रताप सिंह अयोध्या बायपास भोपाल, फिरोज खान निवासी सोहागपुर होशंगाबाद और एक 28 वर्षीय महिला निवासी अयोध्या बायपास शामिल हैं।
 
पूछताछ में बताया गया कि ये सभी दोमुंहा सांपों को बेचने के लिए भोपाल आए थे। जब्त किए गए दोमुंहा सांपों को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। इन सांपों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजता के इशारे पर लोकतंत्र को कर रहा कमजोर

अयातुल्ला खामेनेई को सता रहा अमेरिकी हमले का डर, तेहरान के भूमिगत बंकर को बनाया ठिकाना

तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालूवाद को खत्म करने की साजिश

शशि थरूर बोले- कांग्रेस का कभी विरोध नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर रुख के लिए नहीं मांगूगा माफी

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की ग्रीनलैंड वाली धमकी ने कैसे बदले अमेरिका-ईयू संबंध

LIVE: भारत और ईयू के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स आज

अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा नामंजूर, यूपी सरकार ने निलंबित किया, जांच कमेटी गठित

कौन हैं योगी से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, क्या राजनीति में होगी एंट्री?

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य के अपमान से हैं आहत, यूपी में खलबली

अगला लेख