Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक स्कूल टीचर को एक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पेरेंट्स के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और इसके बाद आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार सीहोर के पांडगांव के स्कूल का एक टीचर नाबालिग बच्ची को अपने फोन पर अश्लील वीडियो दिखाया करता था। नाबालिग छात्रा को जब ये सब कुछ अजीब लगने लगा तो उसने अपने माता-पिता को ये सारी बातें बताईं।
इसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिक्षक की करतूत जानने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई करते हुए छानबीन की। जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।