Hanuman Chalisa

इंदौर में 40 लाख रुपए कीमत का मेफेड्रोन जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 नवंबर 2024 (14:38 IST)
इंदौर। पुलिस ने सोमवार को इंदौर में करीब 40 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (एमडी) जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमआर-4 रोड से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आमिर गौरी और अयान खान के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों तस्कर बिना पंजीयन क्रमांक की मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस दल द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर उन्होंने भागने की नाकाम कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि दोनों तस्करों की जेबों से 44-44 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया जिसका मूल्य करीब 40 लाख रुपये है।

त्रिपाठी ने कहा कि इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि दोनों तस्कर मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किन लोगों को इसकी सुपुर्दगी करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
(भाषा) Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख