suvichar

मदरसे में मौलाना करता था बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकतें...

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (13:06 IST)
इंदौर। यहां एक मदरसे में मौलाना के कुकर्मों का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दारुल उलूम कनिजाने मदरसा (खुड़ैल) के मौलाना अबू को उज्जैन की एक महिला की शिकायत बाद गिरफ्तार किया गया है। मौलाना पर आरोप है कि महिला की दो बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देता था। बच्चियों ने मां के सामने रो-रोकर आपबीती बताई।
 
खबरों के अनुसार उज्जैन की एक महिला ने पुलिस को बताया कि इसी साल जुलाई में 12, 8 और 5 वर्षीय तीन बच्चियों को मदरसे में दाखिला करवाया था। रविवार को वह बच्चियों से मिलने गई और घर ले जाने के लिए लेकर आई। बाहर लाकर बच्चियों को खाना खिलाया तो बड़ी बेटी फूट-फूट कर रोने लगी।
 
बच्चियों ने बताया कि मौलाना अश्लील हरकतें करता है। उन्हें बुरी नीयत से हाथ लगाता है। छोटी बेटी ने भी इसी तरह की छेड़छाड़ के बारे में बताया।
 
बच्चियों ने पुलिस को बताया कि मौलाना कई लड़कियों के साथ इसी तरह की हरकतें करता था। वहां काम करने वाली महिलाओं को भी इसके बारे में पता है।
 
इससे पहले भी गाजियाबाद में एक मौलाना को दो भाइयों के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोषी पाया गया था। मौलाना को 10 साल कैद के साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख