dharma sangrah

नाश्ता नहीं परोसने पर ससुर नाराज, बहू को मार दी गोली

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (11:46 IST)
ठाणे। महाराष्‍ट्र के ठाणे के राबोडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने बहू को गोली मारकर घायल कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।
 
पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना गुरुवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मेरठ पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

पावागढ़ जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, 8 अगस्त तक रोपवे सेवा बंद

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

अगला लेख