Publish Date: Mon, 01 Oct 2018 (14:04 IST)
Updated Date: Mon, 01 Oct 2018 (14:07 IST)
विवाहेत्तर संबंध को लेकर हाल ही में आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार अडल्टरी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर देने के कारण अब इस फैसले के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में राजधानी चेन्नई में पति की बातों से नाराज होकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।
खबरों के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार अडल्टरी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर देने के कारण अब इस फैसले के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऐसे ही एक ताजा मामले में तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक 24 वर्षीय पुष्पालता नामक महिला ने खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके पति ने उससे कहा कि वह अब उसे विवाहेत्तर संबंध से रोक नहीं सकती, क्योंकि अब यह संवैधानिक हो गया है। मृतका ने अपने सूसाइड नोट में भी आत्महत्या की वजह यही बात लिखी है।
पुलिस ने इस नोट को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब उसके पति जॉन पॉल फ्रैंकलिन (27) से पूछताछ कर रही है। जो एक पार्क में सिक्यॉरिटी गार्ड है। दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों ने परिवार के खिलाफ शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद पत्नी टीबी की शिकार हो गई और पति से उससे दूरी बना ली। बाद में पत्नी को अपने पति के विवाहेत्तर संबंध का पता चला, तो उसने पति से उस महिला से दूर रहने को कहा था।