Publish Date: Wed, 12 Sep 2018 (17:59 IST)
Updated Date: Wed, 12 Sep 2018 (18:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में नरोडा क्षेत्र के एक घर में एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिले।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि हरिदर्शन चार रास्ता के निकट अवनी स्काई में कृणालभाई (45), उनकी पत्नी कविताबेन (42) और उनकी पुत्री (15) के शव उनके घर से मंगलवार रात बरामद किए गए। कृणालभाई का शव फंदे पर लटका मिला।
आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने किसी कारण से खुदकुशी की होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Wed, 12 Sep 2018 (17:59 IST)
Updated Date: Wed, 12 Sep 2018 (18:02 IST)